BJP के शत्रु ने किया सिद्धू को सपोर्ट, कहा: सिद्धू बुरे व्यक्ति नहीं हैं

Updesh Awasthee
शिरडी। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नवजोत सिंह सिद्धू के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस चले जाने पर कहा कि हो सकता है पार्टी में किसी बात से आहत होने के बाद उन्होंने ऐसा फैसला किया हो। यह बात शत्रुघ्न ने शिरडी में साईंबाबा के दर्शन के बाद कही। सिद्धू ने बीजेपी छोड़ने के बाद जहां इसपर कई आरोप लगाए थे, वहीं शत्रुघ्न के इस बयान पार्टी के भीतर विवाद पैदा हो सकता है। शत्रुघ्न इससे पहले भी पार्टी से इतर बयान देकर विवादों में पड़ चुके हैं। 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'सिद्धू बुरे व्यक्ति नहीं हैं। वह पहले बीजेपी के साथ थे और अब कांग्रेस पार्टी में हैं। हो सकता है वह बीजेपी में आहत महसूस कर रहे हों और कांग्रेस में शामिल हुए। हमें उनसे लगाव है। सिद्धू हमारे बने रहेंगे।'

सिद्धू हाल में बीजेपी छोड़े कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वह पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ेगे। इस बीच, शत्रुघ्न ने आरक्षण पर आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य के बयान पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। शत्रुघ्न के साथ उनकी पत्नी और सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी भी थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नोटबंदी देश के विकास के लिए शुभ है। उन्होंने कहा कि देश का विकास सही दिशा में है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!