BJP सांसद ने भरे मंच पर नेता प्रतिपक्ष की कॉलर पकड़ी

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र में भाजपा सरकार अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव पर लाठीचार्ज कराने के बाद बड़वानी में भरे मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा सांसद सुभाष पटेल ने कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में प्रभारी नेताप्रतिपक्ष बाला बच्चन की कॉलर पकड़ ली। यदि तत्काल हस्तक्षेप नहीं होता तो शायद थप्पड़ और घूंसे भी दिखाई दे सकते थे। 

मामला बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति सम्मेलन का है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा सांसद सुभाष पटेल, सीएम शिवराज सिंह मौजूद थे। बाला बच्चन ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वो इस आयोजन में सभा को संबोधित करेंगे, यदि उन्हे रोका गया तो वो विरोध प्रदर्शन करेंगे। मंच पर जैसे ही केंद्रीय मंत्री का संबोधन समाप्त हुआ तो अंतिम भाषण के लिए सीएम शिवराज सिंह को आमंत्रित किया गया। उसी समय बाला बच्चन पहुंचे गए। उन्होंने सीएम से पहले भाषण देने जिद की। इस दौरान सीएम और बाला बच्चन के बीच बहस भी हुई। मंच के नीचे मौजूद भाजपाईयों ने बाला बच्चन हाय हार के नारे भी लगाए। 

बाला बच्चन ने जोर देकर कहा कि ‘मैं नेता प्रतिपक्ष हूं। मैं भी बोलूंगा। यह देख पास ही खड़े भाजपा सांसद सुभाष पटेल ने सीएम के सामने ही बच्चन की कॉलर पकड़ ली। यदि तत्काल हस्तक्षेप ना होता तो सांसद दूसरी अमर्यादित हरकत भी कर सकते थे। 

इसके बाद भी बाला बच्चन अपनी जिद पर अड़े रहे। सीएम ने उन्हे संक्षिप्त में अपनी बात रखने को कहा। कुछ देर रुकने के बाद बच्चन डायस पर पहुंचे। वे दो मिनट ही बोल पाए थे कि माइक बंद कर दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!