शिवराज की सभा में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक समेत कई भाजपा में शामिल

राजेश शुक्ला/अनूपपुर। शहडोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को झटका दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की केशवाही सभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक कमला सिंह, केशवाही क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रम सिंह, प्रज्ञान सिंह, शहडोल जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तिवारी ने सैकडों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। 

शिवराज सिंह चौहान ने यहां अपने चिरपरिचित अंदाज में लोगों को अत्याधुनिक विकास देने का वादा किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल, पूर्व विधायक सुंदर सिंह, जयराम सिंह मार्कों, बली सिंह, वीरेंद्र सिंह, संपतिया उईके, भारती सिंह,  अनुपम अनुराग अवस्थी, नरेंद्र मराबी, हरिभूषण शुक्ला, नर्मदा सिंह, रज्जू सिंह नेताम, इंद्राणी सिंह, मार्तण्ड त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह परिहार, अंबिका तिवारी, ईश्वर नायक, विनोद सिंह, रेवा सिंह, जितेंद्र सोनी, वेद शर्मा, उमेश मिश्रा, अनिल द्विवेदी,  नर्मदा सिंह,  नवल नायक, रामगोपाल द्विवेदी, राहुल पाण्डेय, ईश्वर नायक, फग्गू नायक, चेतन अग्रवाल, उमेश पाठक, हरिवल्लभ शुक्ला, शक्ति महाराज, भारत सिंह, राजेश गौतम, बाबूलाल मार्कों, सतीश तिवारी, राहुल पाण्डे, धर्मेंद्र जायसवाल, मुन्ना लाल गुप्ता के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश धुर्वे, रामपाल सिंह, राजेंद्र शुक्ला, विश्वास सारंग, उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, अजय प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री बी डी शर्मा, शिवराज शाह, पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, जयसिंह मराबी, प्रमिला सिंह, रामदास पुरी, मनोज द्विवेदी एवं हीरा सिंह श्याम मौजूद थे।

( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !