ना आटा चाही, ना टाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही: राजनाथ

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर कुछ अलग ही अंदाज में टिप्पणी की। भोजपुरी अध्ययन शोध केन्द्र के कार्यक्रम में वह बोले, ‘‘हमनी के ना आटा चाही, ना टाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही।’’

आतंकवाद को पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती मानते हुए उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। इसके खिलाफ दुनिया को एक होना चाहिए।’’ राजनाथ आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को लगातार घेर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्राओं के दौरान पाकिस्तान उनके निशाने पर रहा है। 

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाएंगे: राजनाथ
उन्होंने कहा कि सरकार भोजपुरी भाषा की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। फिल्मों ने भी भोजपुरी भाषा को आगे बढ़ाया है। भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी को सरकार ने पदमश्री से सम्मानित किया है। भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात हो गयी है और वह इससे सहमत हैं। ( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!