Lottery के लालच में फंसे रिटायर्ड डिप्टी रेंजर 38 लाख लुटा बैठे

Updesh Awasthee
रीवा। फॉरेस्ट से डिप्टी रेंजर के पद से रिटायर्ड हुए रामनरेश सिंह के पास जनवरी 2015 में कलकता से एक फर्जी कॉल आया। जिस पर इन्हें बताया गया कि 25 लाख डॉलर की लॉटरी निकली है। डिप्टी रेंजर लालच में आ गए। जैसे ही वो जाल में फंसे, कॉल करने वाले ने बताया कि लॉटरी पर टैक्स लगेगा जो उन्हें नगद जमा कराना होगा। 

लालच में अंधे हुए रामनरेश सिंह ने 24 बार में 38 लाख 12 हजार 9 सौ रूपये जालसाज के बताए बैंक खातों में जमा करा दिए। ठगों द्वारा चेक भेजे गए थे जो की पाउंड में हैं जिसके कारण विश्वास कर ये रूपये एकाउंट में डलवाया लेकिन जब चैक अपने बैंक में प्रस्तुत किया तो पता चला कि वो तो फर्जी है। अब धोखाधड़ी का शिकार हुए रिटायर्ड डिप्टी रेंजर पुलिस से मदद मांग रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों से 29 लाख रुपए कर्ज लेकर जमा कराए थे। जो अब अपने पैसे की मांग रहे हैं। घर जमीन बेचने की नौबत आ गई है।  

पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और लोगों से अपील की वो इस तरह के फर्जी कॉल के प्रलोभन में आ कर पैसे व निजी जानकरी न दें। सगरा थाना के मझियार निवासी रामनरेश सिंह वन विभाग में कार्यरत थे और डिप्टी रेंजर के पद से 31 मई 2010 को वह सेवानिवृत हो गए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!