मप्र के कई जिलों में चीन के पटाखों पर प्रतिबंध

Updesh Awasthee
भोपाल। पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के कारण मप्र में चीन के उत्पादों का भारी विरोध दिखाई दे रहा है। दीपावली के अवसर पर चीनी उत्पादों का तीव्र विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते मप्र के कई जिलों में प्रशासन ने चीनी आतिशबाजियां बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंद विदेशी पटाखों के विक्रय पर लगाए गए हैं। मप्र में विदेशी पटाखों के नाम पर सिर्फ चीन की आतिशबाजी ही बिकती है। 

इंदौर में सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतर कर चाइनीज सामान की होली जलाई। गुरुवार सुबह शहर के राजवाड़ा पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद चाइनीज सामग्री को आग के हवाले कर दिया गया।

पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चीन के रुख से देश में काफी गुस्सा हैं। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी चाइनीज सामान के बहिष्कार का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में जिला प्रशासन और पुलिस ने बकायदा आदेश जारी कर चाइनीज पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!