चोर को नदी में डुबा पुलिस थाने जा पहुंची भैंस

Updesh Awasthee
मुरैना। यहां एक अजूबा हुआ है। 2 चोर राजस्थान से एक भैंस को चुराकर लाए। वो भैंस के सहारे चंबल नदी पार कर रहे थे। बीच नदी में पहुंचकर भैंस ने चोरों को डुबा दिया और खुद तैरती हुई बाहर निकली और एक व्यक्ति की मदद से पुलिस के पास पहुंच गई। 

पुलिस के मुताबिक, चोर मुरैना के रिठौरा गांव के रहने वाले हैं। वे शुक्रवार-शनिवार की रात राजस्थान के धौलपुर के गांव अतरौली पहुंचे। वहां से उन्होंने तीरन सिंह की भैंस चोरी की। चोरों ने भैंस के सींगों में एक पॉलिथिन बांधी। उसमें अपना पर्स और दूसरे तमाम सामान भी रख दिए और भैंस पर सवार होकर नदी पार करने लगे। चोरों के लेकर भैंस जब बीच नदी में पहुंची बहाव तेज होने के कारण उसने दोनों चोरों को गिरा दिया। खुद तैरती हुई नदी पार कर गई। यहां वो विपति शर्मा को मिली। उन्होंने इसकी सूचना अंबाह पुलिस को दी।

रविवार को भैंस मालिक कुथियाना गांव पहुंचा, लेकिन पुलिस ने भैंस नहीं सौंपी। सोमवार को वह राजस्थान पुलिस के साथ अंबाह थाना पहुंचे, तो पुलिस ने भैंस एएसआई को सौंप दी। पुलिस को चोरों के कपड़े, डायरी और नगद पैसे भी मिले हैं जो भैंस के सींगों में बंधे हुए थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!