मप्र: राशन की दुकान के सेल्समैन के पास भी अकूत काली कमाई !

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र में सरकार से जुड़े अदने से कर्मचारियों के पास भी अकूत काली कमाई मिल रही है। इस लिस्ट में अब एक राशन की दुकान के सेल्समैन का नाम भी जुड़ गया है। लोकायुक्त ने सेल्समैन सुरेश पांडेय के यहां छापामार कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में दोपहर तक लोकायुक्त सेल्समैन की कुल संपत्ति का खुलासा नहीं कर पाई थी। इस कार्रवाई में 38 अधिकारियों को लगाया गया है। कुल 3 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। 

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने करौदिया गांव के एक सेल्समैन सुरेश पांडेय के घर पर छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम के 38 सदस्य इस मामले की जांच में जुटे हैं। मंगलवार सुबह जब टीम उनके घर पहुंची तो परिजनों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। टीम में शामिल 38 सदस्यों ने उनके घर और गोदाम पर छापेमार कार्रवाई की।

लोकायुक्त टीम से मिली जानकारी के अनुसार सेल्समैन सुरेश पांडेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी। पांडेय के गेदुरा और भमरहा स्थित आवास पर भी कार्रवाई की गई। जांच में टीम को सेल्समैन के पास से कई दस्तावेज और आय से अधिक संपत्ति होने के सबूत मिले हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!