कटनी में होटल संचालक ने कर्मचारी पर उबलती सब्जी उड़ेल दी

Updesh Awasthee
कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत एक कर्मचारी को अपनी मजदूरी मांगने पर उसके मालिक ने उस पर खौलती हुई सब्जी उड़ेल दी। जिससे वह गंभीर रूप से जल गया जिसे इलाज के लिए में अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास एक होटल संचालक ने कर्मचारी पर गर्म सब्जी उड़ेल दी। राजा सोनी पिता कृष्ण कुमार 32 वर्ष स्टेशन के पास चौबे भण्डार होटल में काम करता है। जब उसने होटल के मालिक रानू सिंह से मजदूरी मांगी तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जब उसने इस बात का विरोध किया तो मालिक ने निर्दयता दिखाते हुए उसके ऊपर पास ही उबल रही खौलती सब्जी उड़ेल दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक कमर से नीचे बुरी तरह झुलस गया है। इनपुट: पलपल इंडिया

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!