बवाल के बीच उमा भारती ने दिया मायावती को जवाब

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। दयाशंकर सिंह द्वारा मायावती पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर मचे बवाल के बीच उमा भारती ने मायावती को गेस्ट हाउस कांड की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस कांड में हमने ही बसपा की मदद की थी, हम समझते हैं कि एक महिला के तौर मायावती को कैसा महसूस हो रहा होगा।

उन्होंने कहा कि 20 साल पहले जब समाजवादी पार्टी के लोगों ने गेस्ट हाउस में मायावती के उपर हमला बोला था तो उस समय भाजपा ने ही मायावती को बचाया था। हम वही भाजपा हैं। दयाशंकर सिंह की टिप्पणी पर हम खेद व्यक्त करते हैं। हमारी पार्टी ने उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि मायावती को दयाशंकर की टिप्पणी को चुनावी हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

उमा भारती ने कहा कि यदि मायावती पर फिर हमला होगा तो हमारी पार्टी फिर से उनके साथ खड़ी रहेगी लेकिन उन्हें दयाशंकर की टिप्पणी को चुनावी हथकंडे के रुप में प्रयोग नहीं करना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!