फसल नहीं, भूत-प्रेतों के कारण से आत्महत्या कर रहे हैं किसान: गृहमंत्री

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेसी विधायकों का ही बोलबाला रहा। सदन की कार्यवाही शुरू हुई ही थी कि कांग्रेस विधायक शैलेंद्र पटेल ने प्रदेश में बढ़ रही किसानों की आत्महत्या को लेकर सवाल किया। इस पर जवाब देते हुए गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान फसल खराब होने की वजह से नहीं भूत-प्रेतों के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।

गृहमंत्री के इस विवादित बयान के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायक राजेंद्र पांडे ने पूछा कि 'क्या सरकार भूत-प्रेतों पर विश्वास करती हैं।' कांग्रेस ने यह भी कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों की मौत को सरकार गंभीरता से न लेते हुए उल्टे-सीधे बयान दे रही है। 

उधर, अपने जवाब पर कायम गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई ग्रामीण इलाकों में जावरा में भूत-प्रेत उतारे जाते हैं। कांग्रेसियों का हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!