भोपाल में एक और कश्मीरी छात्र ने लगाया मारपीट का आरोप, मुंहकाला किया

Updesh Awasthee
भोपाल। उमर रशीद के बाद अब एक और पीएचडी स्टूडेंट ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कुछ लोगों ने इसलिए मारपीट की क्योंकि वो कश्मीरी है। इतना ही नहीं उसका मुंह भी काला किया गया। पुलिस ने यह मामला भी दर्ज कर लिया है। बता दें कि उमर रशीद अपने बयान से पलट गया है। उसने पहले कहा था कि उसे कश्मीरी होने के कारण पीटा गया, लेकिन बाद में बोला कि भोपाल के लोगों का उसे बहुत सहयोग मिलता है। कश्मीरी होने के कारण ज्यादा सहयोग मिलता है। अब दूसरा मामला सामने आया है। 

शिकायत दर्ज कराई गई है कि भोपाल के एमपी नगर जोन-1 स्थित होटल सुरेंद्र पैलेस के पास कश्मीरी छात्र सज्जाद अहमद के साथ कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। छात्र का आरोप है कि, उसे कश्मीरी होने के कारण पीटा गया है। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने सबके सामने उसका मुंह भी काला कर दिया। बाग सेवनिया थाने ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की सूचना मिलने पर एसपी अरविन्द सक्सेना भी बाग सेवनिया थाने पहुंच गए थे। 

शिकायतकर्ता सज्जाद अहमद बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का छात्र है, जहां वो पीएचडी कर रहा है। पुलिस ने छात्र का मुंह काला किए जाने की घटना से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!