भोपाल के प्रसिद्ध डॉक्टर के बेटे की संदिग्ध मौत, शराब में जहर मिला हुआ था

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 जून 2026:
शहर के प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर एमएल बंजारा के इकलौते बेटे सौरभ बंजारा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। 41 वर्षीय सौरभ ने 10 जून को शराब पी थी। बताया जा रहा है कि शराब में जहर मिला हुआ था। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

Bhopal Doctor’s Son Saurabh Banjara Found Dead Under Suspicious Circumstances

परिवार द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार सौरभ रातीबढ़ थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह एमबीए कर चुका था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब तीन महीने पहले नौकरी छूटने के बाद से वह तनाव में चल रहा था। घरवालों का कहना है कि घटना वाले दिन सौरभ को उल्टियां होने लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

सौरभ की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की उम्र 6 महीने है। उसके पिता डॉक्टर एमएल बंजारा कमला नेहरू अस्पताल में पदस्थ रह चुके हैं और नेफ्रोलॉजिस्ट हैं। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रातीबढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई केके द्विवेदी ने बताया कि शुरूआती जांच में नौकरी छूटने से युवक द्वारा डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। युवक ने शराब में पाइजन को मिलाकर पिया था, इस बात की जानकारी उसके पिता ने दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लिहाजा सभी एंगल पर जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि, उसने अपनी शराब में खुद जहर मिलाकर पिया था या उसकी शराब में किसी ने जहर मिला दिया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!