नीमच में जनता ने विधायक को खदेड़ा, चुनावी वादा पूरा नहीं हुआ था - VIDEO

Updesh Awasthee
नीमच, 21 जून 2026:
जावद सीट से विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नीमच के बांगरेड गांव में जनता के आक्रोश के चलते विधायक को कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

Neemuch MLA Faces Public Anger After Alleged Failure to Fulfil Poll Promise

दरअसल, विधायक सकलेचा बांगरेड गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला और भाषण देना शुरू किया, ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने सीधे सवाल किया- विधायक जी! अस्पताल तो बन रहा है, लेकिन मरीज यहां तक कैसे पहुंचेंगे? क्या वे कीचड़ और कच्चे रास्ते से तड़पते हुए आएंगे? दरअसल, श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने इस क्षेत्र में सड़क बनवाने का वादा किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। सरकार को ढाई साल पूरे हो गए हैं, अब जनता सवाल करने लगी है।

विधायक महोदय की तरफ से जब सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित भीड़ ने मंच को घेर लिया और 'विधायक वापस जाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिए। जब सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

माहौल इतना गरमा गया कि विधायक और उनके काफिले को अपनी गाड़ियों की ओर लौटना पड़ा। जनता ने विधायक को खदेड़ दिया। कार्यक्रम स्थल से चोर-चोर कहकर भगा दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!