ग्वालियर का युवक भोपाल में फांसी के फंदे पर लटका मिला, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आया था

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 जून 2026:
शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में किराए से रहने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसकी डेड बॉडी उसी के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार और दोस्तों का कहना है कि उसको कोई प्रॉब्लम नहीं थी। वह मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था और भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करने के लिए आया था।

Gwalior Resident Saurabh Singh Found Dead Under Suspicious Circumstances in Bhopal

पुलिस के अनुसार मृतक सौरभ सिंह पिता गणेश सिंह (28) मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था और भोपाल के रोहित नगर फेस-2 में किराए से रहकर नौकरी करता था। सौरभ अपने दोस्त आदित्य के साथ कमरा शेयर करता था। आदित्य ने बताया कि सौरभ की बहन ने शनिवार रात कॉल कर बताया था कि भाई फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद जब वह कमरे पर पहुंचा तो सौरभ गमछे से बने फंदे पर लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सौरभ का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

परिजनों और दोस्तों के अनुसार सौरभ ने कभी किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया था। फरवरी में वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने ग्वालियर गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं गया था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सौरभ के मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की जांच कर मौत के कारणों का पता लगा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!