भोपाल। निलंबित डीआईजी (जेल) उमेश गांधी का गुरुवार शाम काे निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद गांधी कैंसर से पीड़ित थे। पांच जून को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इलाज के लिए 9 मई को उन्हें तीन महीने की अंतरिम जमानत मिली थी। गांधी कुछ दिन पहले ही मुंबई से कीमोथैरिपी कराकर लौटे थे। गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। शाम करीब 7:45 बजे उनकी मौत हो गई।