
दानिश हिल्स डी ब्लाॅक निवासी राजेश प्रताप सिंह बघेल (64) मार्च 2013 में रिटायर हुए थे। वह पांच-छह महीने पहले दानिश हिल्स स्थित अपने फ्लैट में रहने पहुंचे थे। गुरुवार को शाम करीब 7 बजे राजेश सब्जी लेकर लौटे थे। चाय पीने के बाद अपने कमरे में चले गए। पत्नी रेखा और छोटी बेटी इति को करीब आठ बजे बंदूक चलने की आवाज सुनाई दी। वे दौड़कर कमरे से बाहर निकली। पिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बालकनी से कूदकर दूसरे फ्लैट के रास्ते से खिड़की का कांच तोड़कर देखा तो अंदर राजेश के सिर के चिथड़े पड़े थे। कुर्सी पर बैठकर 12 बोर की बंदूक की नाल गर्दन पर लगाकर गोली चलाई थी। मां-बेटी की चीख सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए।
राजेश का बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। करीब डेढ़ साल पहले भोपाल से उसकी शादी हुई थी। एक बेटी ने लव मैरिज की थी। बीमारी में उसके पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की है। फिलहाल वह हैदराबाद में रहती है।