ओरिएंटल बैंक में लगी आग, तमाम दस्तावेज खाक

Updesh Awasthee
ग्वालियर। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की एक शाखा में अचानक आग लग गई। आग से बैंक में लगे कीमती उपकरणों सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग उस समय लगी जब बैंक में कोई नहीं था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया था कि यह एक हादसा मात्र है या कोई साजिश। 

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुरा इलाके के दीनदयाल नगर में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की बिल्डिंग से गार्ड को धुंआ निकलता दिखाई दिया। गार्ड ने जब शटर खोलकर देखा तो पाया कि अंदर आग ने पूरे फर्नीचर, एसी और कंप्यूटरों को अपनी चपेट में ले लिया है। गार्ड के कुछ करने से पहले आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था।

जब तक सिक्योरिटी गार्ड ने सीज फायर उपकरण से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, तब तक एसी और कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो चुका था। वहीं, फर्नीचर समेत जरूरी दस्तावेज भी जल चुके थे। जैसे-तैसे सीज फायर से गार्ड ने आग पर काबू पा लिया। इस मामले की फायर ब्रिगेड को काफी देर बाद सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड समेत आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर इस घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!