जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक क्लर्क को हटाने के लिए नर्सें 2 दिन से हड़ताल पर हैं। नर्सों ने हड़ताल की चेतावनी पूर्व में ही दे दी थी परंतु प्रबंधन ने ना तो कार्रवाई की ना ही वैल्पिक इंतजाम। हालात यह हैं कि सारी व्यवस्था ही ठप हो गई है।
क्लर्क आशीष लाल को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे नर्सिंग स्टॉफ की वजह से मरीजों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। मेडिकल प्रबंधन ने सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों के छात्राओं की ड्यूटी लगाकर कुछ हद तक व्यवस्थाएं संभालने की कोशिश की है।
नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष हर्षा सोलंकी का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन को इसके पहले में लिपिक आशीष लाल को हटाने की मांग कर आंशिक हड़ताल कर चेतावनी दी थी। इसके बावजूद प्रबंधन ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिसके बाद मजबूरन अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठना पड़ा। नर्सिंग पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक लिपिक को हटाया नहीं जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
