टीचर की प्रताड़ना से तंग छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

Updesh Awasthee
जबलपुर। अधारताल स्थित वेटनरी विवि के मतस्य शिक्षा (वीएफएसई) विभाग में पढ़ने वाली एक 21 वर्षीय छात्रा ने बुधवार की शाम अत्याधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। शिवपुरी जिले की छात्रा अधारताल जयप्रकाश नगर के एक किराए के मकान में रहती है, जिसे मकान मालिक ने नेशनल अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती किया गया है।

छात्रा के पिता ने कॉलेज की एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्पताल की सूचना पर अधारताल पुलिस ने मामले की विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। देर रात तक छात्रा के बेहोश रहने के कारण पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई थी। शिवपुरी में रहने वाले वृंदावनलाल चक्रवर्ती ने बताया कि उनकी बेटी 21 वर्षीय मोहनी चक्रवती वेटनरी के मत्स्य विभाग में द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। मोहनी अधारताल जयप्रकाश नगर स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। वृंदावन के अनुसार कुछ समय पूर्व मोहनी ने फोन करके उन्हें जानकारी दी थी कि कॉलेज की एक मैडम उसे बेवजह परेशान कर रहीं हैं।

वृंदावन के अनुसार उन्होंने बेटी को समझाइश देकर शांत कर दिया था। दो दिन पूर्व भी उनकी बेटी ने उन्हें मैडम की प्रताड़ना के बारे में जानकारी दी थी लेकिन बुधवार की शाम अचानक उन्हें नेशनल अस्पताल से फोन आया जिसके बाद कुछ देर बेटी ने बात की और वो बेहोश हो गई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!