पुजारीसंघ और ब्राह्मण समाज ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, 3 दिन का अल्टीमेटम

Updesh Awasthee
सागर। दलितों को पुजारी बनाये जाने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा से आक्रोशित सेकडों ब्राह्मणों, पुरोहितों एवम कर्मकांडी ने शंख झालर एवम स्वस्तीवाचन के उदघोष के साथ रेली निकाल कर कल्लेक्ट्रेट पर जम कर प्रदर्शन किया। ब्राहम्ण वेषभूशा मे पुरोहित वेदिक मँत्रोचरन विधि से कल्लेक्ट्रेट पहुँचे जहाँ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंप कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। 

युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प. भरत तिवारी के नेतृत्व मे हुए प्रदर्शन मे विप्रजन शिवराज सिंह के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर रहे थे..प्रदर्शन के पूर्व पहिलवान बब्बा मंदिर मे बिप्र सभा का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता सर्वब्रह्मण समाज के जिलाअध्य्क्ष प. देवीप्रसाद दुबे ने की। सभा का संयोजन प. शिवप्रसाद तिवारी बा प. विपिन बिहारी महाराज ने किया। 

विशिष्ट अत्तिथि प. मुन्ना चौबे प. चतुर्भुज पांडे रामकृष्ण गर्ग रामगोविंद शास्त्री थे। अपने समबोधन मे विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प.दीपक पौरादिक ने कँहा की मुख्यमंत्री वेदिक धर्म व संस्कॄति को नष्ट करने का प्रयाश कर रही है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेग। शिवसेना उप राज्यप्रमुख पप्पू तिवारी ने कँहा की यदि शिवराज सिंह जी को दलितों की इतनी चिंता है तो स्व. इस्तीफा देकर किसी दलित को मुख्यमंत्री क्यों नही बना देते...। प. देवीप्रसाद दुबे  ने कँहा की यदि शिवराजसिंह  जी अपनी घोषणा को वापिस नही लेते तो ब्राह्मण भा ज पा की सदस्यता त्यागने को विवश होंगे।

प. मुन्ना चौबे एवं प. प्रभात चौबे ने कँहा की शिवराज सरकार वर्ग संघर्ष को बढ़ाबा देकर जातिगत भेदभाव को पनपा रही है। आभार नगर अध्यक्ष प. योगेश दीक्षित प. विनोद् शुक्ला प. प्रियरँजन तिवारी एवं युवा नेता अमन गौतम ने माना। वेदिका मँत्रोचारन प. रामचरन शास्त्री प.रघु शास्त्री एवं प. प्रियरंजन तिवारी के आचार्यत्व मे किया गया। प्रदर्शन मे प. श्रीराम दुबे ब्रजेश शुक्ला, दीपक चौबे , रामकृष्ण गर्ग , अशोक दुबे ,प्रदीप पन्डे , रामबाबू पांडे , रामजी दुबे पुर्शोतम गर्ग , रसिक बिहारी ,प. प्रियरँजन तिवारी , प. मार्तण्ड चतुर्वेदी , जयराम उपाध्याय, सीताराम दुबे प. ओ.पी. दुबे प. कौशल किशोर तिवारी प. दिनेश दुबे प. कृष्ण कुमार शन्डिल्य, प. सुशील पाठक प. रवेँद्र दुबे देवेन्द्र दुबे प. कैलाश देवलिया, उमाकांत गौतम डा. रामचंद्र शर्मा प. सुधीर शास्त्री , राहुल गर्ग , प. संदीप पाठक प. शिवशंकर मिश्रा प्रकाश दुबे, रामबाबू नायक प्रतीक दुबे, नरेंद्र मिश्रा अभिषेक गौतम प. राजेश गर्ग, वेद्प्रकश भट्ट, मनोज गुरु, प. संदीप नगाईच सहित सेकडों बिप्र जनो ने भाग लिया । रैली व प्रदर्शन मे पुजारियों के यजमानो ने शंख झालर की ध्वनि मे समर्थन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!