
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के दो प्रत्याशियों अनिल दवे और एम जे अकबर की विजय के बाद यहां प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर अपने संबोधन में श्री चौहान ने बसपा विधायकों के समर्थन से विजय हासिल करने वाली कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी विनोद गोटिया का समर्थन किया। श्री गोटिया ने मतदाताओं से संपर्क किया लेकिन किसी भी कीमत पर वोटों की खरीद फरोख्त नहीं की।
कांग्रेस भाजपा नेताओं पर खरीद फरोख्त के आरोप लगाती रही लेकिन चुनाव के नतीजे जनता के सामने हैं। अब जनता तय करेगी कि कांग्रेस ने अपनी एक सीट बचाने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग की या एलीफेंट ट्रेडिंग।