
दिलीप सिंह भूरिया सांसद
19 जून 1944 को झाबुआ में जन्में दिलीप सिंह भूरिया भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। भूरिया छह बार सांसद थे। भूरिया का संबंध कांग्रेस पार्टी से भी था। 24 जून 2015 को सांसद दिलीप सिंह भूरिया का गुड़गांव के एक अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया था।
दलपत सिंह परस्ते सांसद
शहड़ोल संसदीय सीट से भाजपा सांसद दलपत सिंह परस्ते का निधन 1 जून, 2016 को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। वे सबसे पहले 1977 में लोकसभा के लिए चुने गये थे। बाद में साल 1999, 2004 और 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बने थे।
तुकोजी राव पवार विधायक
देवास रियासत के महाराजा और भाजपा के कद्दावर नेता तुकोजी राव पवार का 52 वर्ष की उम्र में 19 जून 2015, को निधन हो गया था। 52 वर्षीय पवार 1990 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 2013 में वे छठी बार विधायक चुने गये। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) रहे पवार 1985 में राजनीति में आये। वे 2002 में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष भी थे।
सज्जन सिंह उईके विधायक
बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा से विधायक सज्जन सिंह उईके के निधन 19 मार्च 2016 को हो गया। आदिवासियों के हक के लिए आवाज उठाने वाले सज्जन सिंह को वर्ष 2003 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा से टिकट दिया था, जिसमें उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद वो मौजूदा विधानसभा में दूसरी बार विधायक चुने गए थे।
राजेन्द्र सिंह दादू विधायक
बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेन्दआ सिंह दादू का निधन 9 जून, 2016 को हो गया था। दादू पहली बार 2008 में तेहरवीं और दूसरी बार 2013 में चौहदवी विधानसभा के लिए चुना गया था। वे आदिवासी कोरकू समाज सुधार संघ बुरहानपुर और खंडवा के जिला संरक्षक रह चुके थे।
प्रभात पांडे विधायक
इंदौर जिले की बोहरीबंद सीट से बिधायक प्रभात पांडे का निधन 12 अप्रैल 2014 को हो गया। पांडे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1984 में सिहोरा में पार्षद पद से की थी। इसके बाद 1985 में सिहोरा के नगरपालिका के उपाध्यक्ष बनाये गये। 1990 में नौवीं व 1993 में दसवीं विधानसभा के सदस्य थे। मौजूदा विधानसभा में पार्टी ने उन्हें बहोरीबंद से विधानसभा चुनाव में उतारा था, जिसमें उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी।
राजेश यादव विधायक
मंदसौर जिले के गरोठ विधानसभा से विधायक का निधन 27 मार्च, 2015 को हो गया। यादव ने गरोठ विधानसभा क्षेत्र का वर्ष 2003 एवं वर्ष 2014 में प्रतिनिधित्व किया था।