राज्यसभा की खाली 57 सीटों के लिए मतदान 11 जून को

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 11 जून को मतदान होगा। इसमें तीन सीटें मध्यप्रदेश की भी हैं। यह घोषणा गुरुवार को चुनाव आयोग ने की। 

इसके अनुसार 15 राज्यों के 55 सदस्य जून और अगस्त के बीच रिटायर हो रहे हैं। इनके अलावा राजस्थान से आनंद शर्मा ने सीट खाली की है। कर्नाटक से विजय माल्या ने इस्तीफा दिया है। इधर मध्य प्रदेश में तीन सीटें भाजपा के अनिल दवे व चंदन मित्रा तथा कांग्रेस की डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ का कार्यकाल पूरा होने से रिक्त हो रही हैं। 

भाजपा सूत्रों की मानें तो दवे तीसरी बार राज्यसभा के जोर लगा रहे हैं। हालांकि उनकी राह में संघ रोड़ा बन सकता है। खाली हो रही दूसरी सीट पर भाजपा आदिवासी उम्मीदवार भेज सकती है। कांग्रेस के खाते की सीट पर वकील विवेक तन्खा प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा 11 सीटें यूपी से, 6-6 तमिलनाडु और महाराष्ट्र से हैं। 
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!