SBI में लोन घोटाला: 1 लाख का लोन 1 करोड़ दर्ज, शिकार हुआ डीजीपी का गनमैन

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के डीजीपी सुरेंद्र सिंह के गनमैन के साथ एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने प्रकाश की लिखित शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल पुलिस लाइन में रहने वाले प्रकाश सिंह डीजीपी सुरेंद्र सिंह के गनमैन हैं। प्रकाश ने 2013 में बहन की शादी के लिए एसबीआई की टीटी नगर ब्रांच से करीब डेढ़ लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। बताया जा रहा है कि प्रकाश लगातार लोन की किस्त भी चुका रहा था, लेकिन बीते महीने प्रकाश के उस समय होश उड़ गए जब बैंक के अधिकारियों ने उसे दूसरा लोन देने से इंकार करते हुए उसके नाम पर पहले से ही एक करोड़ से ज्यादा का लोन लिए जाने की जानकारी दी। 

इस खुलासे के बाद प्रकाश ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात शख्स ने प्रकाश के फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से एक करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का लोन निकाला है। वहीं क्राइम ब्रांच ने मामले की प्राथमिक जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली है, साथ ही बैंक से इस मामले से जुड़े लोन के दस्तावेज भी मांगे गए हैं। लोन किसने निकाला और लोन को निकालने में किन-किन अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका है, इन सभी बिंदुओं की क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!