मोदी जो करते हैं, वो मनुष्य के बूते की बात नहीं: शिवराज सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को 'ईश्वरीय देन' करार दिया और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें 'देशद्रोहियों का हमराह' बताया है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हुई प्रदेश कार्यसमिति में गुरुवार को मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "हमारे लिए आत्मगौरव और गर्व की बात है कि देश को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के रूप में ईश्वरीय देन प्राप्त है. हमें इसका सकारात्मक उपयोग करना है. दुनिया में उनकी सर्वाधिक लोकप्रियता को देखकर कांग्रेस में बौखलाहट है."

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी देशद्रोहियों के हमराही बनकर खड़े हुए हैं, इससे कांग्रेस रसातल में जा रही है। राष्ट्र की छवि भी धूमिल होने का खतरा है। भाजपा कार्यकर्ता इस चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे।"

मोदी जो करते हैं, वो मनुष्य के बूते की बात नहीं
गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम शिवराज सिंह चौहान सार्वजनिक रूप से मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ते दिख चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि, मोदी जो भी करते हैं, वह मनुष्य के बूते की बात नहीं है। उनके काम करने के तरीके अद्भुत और अकल्पनीय हैं। मैं मानता हूं नरेंद्र मोदी वास्तव में भगवान का वरदान हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!