ग्वालियर की महिलाओं में काली पल्सर की दहशत | PULSAR BIKE

Updesh Awasthee
ग्वालियर। काली पल्सर से निकलने वाले दो लुटेरों ने दो दिन के अंदर महिलाओं के गले से चेन और पर्स लूट की करीब आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया हैं शहर में काली पल्सर से निकलने वाले दो बदमाशों का महिलाओं के बीच खौफ छाया हुआ है। यहां मुंह पर कपड़ा बांधकर पल्सर से दो बदमाश निकलते हैं और पलक झपकते ही अकेली जा रही महिला के गले से सोने की चेन और पर्स लूटकर भाग निकलते हैं। ये रहीं इनकी वारदातें: 

रविवार
सुबह 8.45 बजे - फूलबाग- नर्स जॉली जेकब के गले से चेन लूटी
सुबह 9.15 बजे - जीवाजीनगर- कुसुम गुप्ता के गले से चेन लूटी
शाम 6.00 बजे - थाटीपुर- ऊषा मिश्रा के गले से चेन लूटी
सोमवार
सुबह 8.30 बजे - बहोड़ापुर- सविता तोमर के गले से चेन लूटी
सुबह 9.15 बजे - मुरार- प्रीति दंडोतिया के गले से चेन लूटी
सुबह 9.45 बजे - इंद्रमणी नगर - अनार देवी के गले से चेन लूटी

इन वारदातों को देखते हुए ये साफ है कि बाइक से निकलने वाले ये लुटेरे न सिर्फ शातिर हैं, बल्कि ग्वालियर शहर के हर गली कोने से वाकिफ हैं। पल्सर वाले लुटेरों ने जहां आम लोगों का चेन लूट रहे हैं वहीं पुलिस की नींद भी उड़ गई है। दो दिन में बदमाशों के मूवमेंट ने पुलिस को परेशान कर दिया है। शहर के लगभग सभी चौराहों पर पुलिस इन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। सोमवार को बदमाशों और पुलिस का आमना-सामना भी हुआ था लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!