नीमच। जिले के मनासा में एक युवती की सिर, हाथ और पैर कटी लाश मिलने से सनसनी मच गई। युवती पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। पुलिस को आशंका है कि कहीं ओर हत्या कर शव के टुकडों को यहां फेंका गया है।
मामला मनासा थाना क्षेत्र के भाटखेडी इलाके का है। यहां मंगलवार सुबह पाइप लाइन के पास एक युवती के शव के टुकड़े मिलने से पुलिस सकते में आ गई। शव की पहचान ज्योति पिता भेरूलाल के रुप में हुई है। ज्योति पिछले तीन दिन से घर से लापता थी।
मौके पर पहुंची पुलिस को केवल धड़ मिला है। शव से सिर, हाथ और पैर गायब हैं। ऐसे में पुलिस शव के शेष हिस्से को आसपास के इलाके में तलाश रही है। हत्या के इस मामले में प्रारंभिक तौर पर पुलिस की पूरी जांच परिजनों के बयानों के आधार पर टिकी हुई है। पुलिस का मानना है कि परिजनों पुलिस का मानना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर पता चल सकेगा कि उनकी बेटी की हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ हो सकता है।
