बारूद से भरे ट्रक में आग लगाना चाहते थे छिंदवाड़ा के ग्रामीण

Updesh Awasthee
छिंदवाड़ा। चार लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद पुलिस को स्थिति संभालने में कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की उसके बाद बारूद से भरे इस ट्रक में आग लगाने की भी कोशिश की गई, हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए।

जानकारी के मुताबिक, जिले में सोमवार देर रात को ग्राम सारना में बाइक से घर जा रहे एक परिवार को बारूद से भरे एक ट्रक ने रौंद दिया। ये हादसा इतना भयावह था कि भाइक सवार एक बच्चे और अन्य तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में पता चलने पर आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने ट्रक में आग लगाने की भी कोशिश की, हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि यदि ट्रक में आग लगा दी जाती तो उसमें भरा विस्फोटक तेजी से आग पकड़ लेता इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!