इंदौर। डेली कालेज के एक प्रोफेसर को बीती रात पुलिस उसके हाथ बांध कर MY अस्पताल ले कर आई। प्रोफेसर ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद कमरे में बंद हो कर अपनी हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। मामला वैभव नगर में रहने वाले शरद मिश्रा का है। डेली कॉलेज के इस प्रोफ़ेसर ने कल रात घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ जमकर मारपीट की और बाद में, अपने आप को कमरे में बंद कर लिया, फिर आत्महत्या की नीयत से किसी हथियार से खुद पर वार करते हुए हाथ की नसें काट डाली।
दरवाजा तोड़कर बचाया इस बीच खबर मिलते ही समय पर पहुंची डायल-100 एफआरवी, इलाके की पीसीआर वैन व बाइक पर पहुंचे कनाड़िया थाने के पुलिस कर्मियों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ कर शरद मिश्रा को बचाया। हाथ की नसें कट जाने से काफी मात्रा खून बह गया था। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद वहां भी शरद काफी हंगामा कर इलाज नहीं कराने की जिद पर अड़ा रहा था, जब वो किसी के बस में नहीं आया तो पुलिस को उसके हाथ बांधना पड़े।
