प्यासे कंठों से कैसे बोलें, भारत माता की जय: सिंधिया

Updesh Awasthee
शिवपुरी। देश की जनता को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा और केंद्र सरकार भारत माता की जय, राष्ट्रवाद व वंदेमातरम् जैसे मुद्दों पर बयानबाजी करने में उलझी हुई है। यह सरकार जनता के मुद्दों पर शून्य है और अनावश्यक मामले उठाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। यह बात रविवार को शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर आई लाइफ लाइन एक्सप्रेस का शुभारंभ करने के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।

सिंधिया ने कहा कि देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, विदेश नीति एवं देश की आंतरिक सुरक्षा जैसे इतने बड़े मुद्दे हैं, जिनसे जनता सीधे लेना-देना होता है। देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, विदेश नीति स्तब्ध है, लेकिन इन ज्वलंतशील सवालों को छोड़कर केंद्र सरकार राष्ट्रवाद, वंदे मातरम जैसे मामलों को हवा दे रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!