सब्जीवाले ने स्कूल के लिए दान कर दी लाखों की जमीन

Updesh Awasthee
युगल किशोर। झारखंड राज्य के जामताड़ा जिले के एक सब्जी बेचने वाले की दिलेरी सुनकर हर कोई सन्न रह गया। जब उसने पलभर में अपने पूर्वजों की लाखों की जमीन स्कूल को दान दे दी। गरीब बच्चों की शिक्षा अधूरी न रहे, यह सोचकर उसने इतना बड़ा फैसला लिया।

जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर सोनबाद गांव के एक सब्जी विक्रेता मधुसूदन सिंह ने सरकारी स्कूल के विस्तार के लिए छह कट्ठा जमीन दान कर दी। फिलहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोसई के तीन कमरों में क्लास एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। स्कूल में शौचालय, रसोई घर जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।

मार्च महीने में मधुसूदन सिंह को खबर मिली की स्कूल भवन विस्तार के लिए जमीन की जरूरत है। स्कूल के बगल में उनकी जमीन थी। मधुसूदन सिंह बताते हैं कि उनके पूर्वजों की इच्छा थी कि इस जमीन का उपयोग समाजहित में किया जाए। जब ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के लिए जमीन की जरूरत है, तो उन्होंने खुशी-खुशी अपनी जमीन दान कर दी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!