झांसी से भोपाल वाली ट्रेन को ग्वालियर रवाना कर दिया

Updesh Awasthee
भोपाल। एक जमाना था जब रेल विभाग अनुशासन और परफेक्शन के लिए पहचाना जाता था, परंतु अब तो लापरवाही और मक्कारी का जीता जागता उदाहरण बनता जा रहा है। झांसी के अधिकारियों ने एक ट्रेन जिसे भोपाल जाना था, को ग्वालियर के लिए रवाना कर दिया।

एक मालगाड़ी माणिकपुर से भोपाल के लिए रवाना हुई। सोमवार सुबह करीब सात बजे ये ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची जहां पर लोको पायलट और गार्ड की ड्यूटी खत्म हो गई। इसके बाद जब नए लोको पायलट और गार्ड मालगाड़ी में चढ़े तो उन्हें परिचालन विभाग से ट्रेन को ग्वालियर की ओर ले जाने का मैसेज भेजा गया। 

मैसेज मिलते ही मालगाड़ी ग्वालियर के लिए रवाना हो गई। जब गाड़ी करीब 50 किलोमीटर तक ट्रैक पर आगे बढ़ गई तब जाकर परिचालन कर्मचारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ और आनन-फानन में मालगाड़ी को डबरा में रुकवा लिया गया। जिसके बाद नया मैसेज भेजकर
मालगाड़ी को वापस झांसी बुलाया गया और फिर उसे असली गंतव्य भोपाल के लिए रवाना किया गया। 

इस भूल के खुलासे के बाद उत्तर-मध्य रेलवे जोन के इलाहबाद मुख्यालय तक हड़कंप मच गया। रेलवे के आला अधिकारियों ने मीटिंग बुलाते हुए परिचालन अधिकारियों को उनकी इस गलती के लिए जमकर लताड़ा। बताया जा रहा है कि इस बड़ी लापरवाही में जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जिसके बाद जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकती है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!