भोपाल में सांची दूध की सप्लाई ठप

Updesh Awasthee
भाेपाल। दुग्ध संघ के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। दिनभर हंगामा चला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों से पुलिस की झूमाझटकी भी हुई। इससे नाराज कर्मचारी और भड़क गए। वे देर शाम तक धरने पर डटे रहे। इस वजह से शहर के ज्यादातर हिस्सों में सांची दूध की सप्लाई नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह भी दूध की सप्लाई नहीं हुई। लोग यहां वहां दूध की तलाश में भटकते रहे। 70 प्रतिशत भोपाल में दूध के लिए हाहाकार मच गया। 

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले छह सूत्रीय मांगों को लेकर दुग्ध संघ के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। दूध बांटने वाले 46 वाहनों में से सिर्फ 14 वाहनों ही शहर में सोमवार शाम को दूध सप्लाई कर सके। 32 वाहन देर शाम तक प्लांट में ही खड़े रहे। हड़तालियों ने उन्हें निकलने नहीं दिया। 

प्लांट में दूध पैक करने से लेकर उसे लोड करने वाले श्रमिक हड़ताल में शामिल हुए। दोपहर एक बजे से दुग्ध संघ प्लांट परिसर के मेन गेट बंद कर प्रदर्शन करने लगे थे। प्लांट से दूध लेने के लिए आए वाहनों की कतार लग गई। दोपहर तीन बजे से प्लांट में काम बंद कर सभी श्रमिक बाहर निकल गए। 

मोर्चा संयोजक को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी पुलिस
दुग्ध संघ कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री आदर्श शर्मा ने बताया कि पुलिस, मोर्चे के संयोजक वीके रिछारिया को गिरफ्तार कर गोविंदपुरा ले गई थी। करीब 20 मिनट बाद छोड़ा गया। पुलिस के इस रवैये का लेकर ही ही हंगामा हुआ। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि हम सक्षम अधिकारियों से बात करने की मांग कर रहे थे।

कब तक चलेगी हड़ताल 
कर्मारी नेताओं के साथ प्रदर्शनकारी रात को भी धरने पर डटे रहे। एमडी से बात करने गए कर्मचारी नेताओं का कहना है कि बातचीत विफल रही। एमडी ने कहा कि 11- 12 तारीख को एपीसी से बात की जाएगी। शर्मा का कहना है जब तक आदेश जारी नहीं होते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!