सिंहस्थ के बाद महिला बनेगी मप्र की मुख्यमंत्री: ज्योतिष

ग्वालियर। महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश की सत्ता और सिंहस्थ से जुड़ी एक से बढ़ कर एक सूचनाएं हम आपसे साझा कर रहे हैं। हरबार सिंहस्थ होने के बाद सत्ता में बदलाव होता है। पिछली बार बताया था कि सत्ता बदल जाती है। इस बार जो योग बन रहा है उसके मुताबिक यदि सत्ता बदलती है तो बागडोर किसी महिला के हाथ जा सकती है।

ज्योतिष शास्त्री जीएम हिंगे ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के बाद एक बार फिर से प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन के संकेत दिये हैं। ज्योतिष शास्त्री के अनुसार एकबार फिर सत्ता परिवर्तन हो सकता है। इस बार सत्ता परिवर्तन होने पर सत्ता किसी महिला के हाथ में होगी। जीएम हिंगे ने बताया कि प्रदेश की नई मुख्यमंत्री कोई महिला हो सकती है। 

ये हो सकती हैं दावेदार
ज्योतिष शास्त्री के अनुसार अगर प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री बनती हैं तो ग्वालियर से विधायक और शिवराज सरकार में महिला बाल एवं विकास मंत्री माया सिंह प्रबल दावेदार बन सकती हैं। प्रदेश में वाणिज्यमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी सूची में हैं। सिंधिया की छवि प्रदेश में ईमानदार मंत्री की है। साथ ही इन्हें सख्त प्रशासक भी माना जाता है। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और प्रदेश की पशुपालन मंत्री कुसुम महदेले का नाम भी सामने आ सकता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!