सतना, 17 मई 2026: इस स्टोरी में बड़ा कंफ्यूजन है। अनूपपुर की महिला शिक्षक वर्ग एक घर से भोपाल जाने की कहकर निकली थी। एक शादीशुदा फल व्यापारी से उसका अफेयर चल रहा था। उसकी डेड बॉडी सतना में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट के रूम में मिली। इंजीनियरिंग स्टूडेंट रीवा का रहने वाला है। महिला शिक्षक के पास से अनूपपुर से इंदौर का टिकट मिला। सवाल बहुत सारे हैं जिनका जवाब ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण है लेकिन एक बात क्लियर है, महिला शिक्षक की हत्या की गई है।
Anuppur Woman Teacher Poonam Ahirwar, Rewa Engineering Student Ankitesh Gautam Found Dead in Suspicious Circumstances
कहानी जो अंबिकेश ने बताई: रीवा जिले के बेला गांव निवासी अंकितेश गौतम तीन साल से सतना में किराए के कमरे में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दो महीने पहले उसका छोटा भाई अंबिकेश नौकरी लगने के बाद उसके साथ रहने लगा था। 15 मई की शाम अंकितेश जब कमरे में पहुंचा तो बाहर ताला लगा मिला। रात करीब 8 बजे दोबारा आने पर भी ताला नहीं खुला। उसे अंदर कूलर चलने की आवाज सुनाई दी। भाई को कॉल करने पर कमरे के अंदर से ही फोन की घंटी सुनाई दी, जिससे उसे शक हुआ। खिड़की से झांकने पर उसने भाई को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद मकान मालिक की मदद से ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया।
कहानी जो शिवकुमार ने बताई: हम अनूपपुर जिले के कोतमा में रहते हैं। 29 वर्षीय बेटी पूनम अहिरवार, बाणसागर देवलोंद में वर्ग-1 की सरकारी महिला शिक्षक थी। 14 मई को भोपाल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। अलमारी से दो हजार रुपए लेकर स्टेशन गई थी। वह सतना कैसे पहुंची, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पिता शिव कुमार का कहना है कि उनकी बेटी पूनम का एक शादीशुदा फल व्यापारी विनोद गुप्ता से अफेयर था। पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। डेड बॉडी सतना में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट के रूम में मिली है। चारों तरफ खून बिखरा हुआ है।
मतलब यह हुआ कि एक ही रूम में नीचे महिला शिक्षक की डेड बॉडी पड़ी थी। खून निकल रहा था और चारों तरफ बिखरा हुआ था। ऊपर इंजीनियरिंग स्टूडेंट की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। दोनों की मौत हो चुकी थी।
घटना से पैदा हुए सवाल
- अंकितेश रीवा का रहने वाला है, पूनम अनूपपुर की रहने वाली है और फल व्यापारी विनोद गुप्ता से उसका अफेयर था तो फिर अंकितेश और पूनम एक दूसरे को कैसे जानते थे।
- अंकितेश और पूनम के बीच में क्या रिश्ता था।
- पूनम घर से भोपाल के लिए निकली तो उसके पास अनूपपुर से इंदौर का टिकट क्यों था।
- पुलिस का कहना है कि, अंकितेश ने पहले पूनम की हत्या की और फिर स्वयं सुसाइड कर लिया। यदि ऐसा है तो हत्या में उपयोग किया गया हथियार कहां है?
- यदि हत्या और आत्महत्या की घटना कमरे के अंदर हुई है तो फिर कमरे को बाहर से लॉक किसने किया।
अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन
पुलिस को मकान के सीसीटीवी फुटेज में 14 मई की रात 10:35 बजे पूनम और अंबिकेश एक साथ कमरे की ओर जाते दिखाई दिए हैं। वीडियो में उनकी बॉडी लैंग्वेज से ऐसा लगता है कि दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। फिलहाल पुलिस के पास इसके अलावा कुछ नहीं है। पुलिस अब कॉल डिटेल, सीसीटीवी और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

.webp)