भोपाल, 17 मई 2026: भदभदा से रत्नागिरी तक बन रही मेट्रो लाइन में राजभवन के सामने नोटरी शॉप और जिंसी स्थित संत रविदास मंदिर इलाके में विवाद खड़ा हो गया है। नोटरी वालों को हटाया जा रहा है। वह दुकान के बदले दुकान मांग रहे हैं। इधर रविदास मंदिर इलाके वाले दुकान के साथ जमीन का पैसा भी मांग रहे हैं।
Notary Shops Outside Raj Bhavan in Bhopal to Be Removed, Ravidas Temple Group Seeks Land Compensation
राजभवन के सामने मेट्रो रूट की जद में आ रही करीब 50 नोटरी शॉप संचालकों ने शनिवार को जिला प्रशासन की सुनवाई में दूसरी जगह दुकान देने की मांग की। उनका कहना था कि दुकानें हटने से रोजगार प्रभावित होगा। प्रशासन ने साफ किया कि पुनर्वास का प्रावधान नहीं है, सिर्फ मुआवजा दिया जाएगा। 14.16 किमी लंबे इस मेट्रो रूट में 14 स्टेशन बनना है। भदभदा से डिपो चौराहा तक पिलर खड़े होना शुरू हो चुके हैं।
सिर्फ दुकान नहीं जमीन का भी मुआवजा चाहिए
इधर, जिंसी चौराहा स्थित संत रविदास मंदिर इलाके के लोगों ने कम मुआवजा मिलने का आरोप लगाकर विरोध शुरू कर दिया है। यहां सरकारी जमीन पर बने स्ट्रक्चर का मुआवजा दिया गया है, जबकि लोग जमीन का पैसा भी मांग रहे हैं। एसडीएम शहर दीपक पांडे ने कहा कि दोनों जगह लोगों की शिकायतें सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

.webp)