हाई प्रोफाइल ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में आग, मध्य प्रदेश के रतलाम की घटना, हजारों यात्री परेशान

Updesh Awasthee
रतलाम, 17 मई 2026:
तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच B1 में रविवार सुबह लगभग पांच बजकर पंद्रह मिनट पर आग लग गई। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सक्रियता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन यदि यह घटना ट्रेन के स्पीड पकड़ने के बाद होती तो हालत बेहद गंभीर हो सकते थे। इस घटना के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों के हजारों यात्री परेशान हुए। यहां तक कि घटनास्थल का आम जनजीवन भी भयभीत और प्रभावित हुआ।

Fire Breaks Out in AC Coach of Rajdhani Express Near Ratlam in Madhya Pradesh

यह यात्री गाड़ी रतलाम स्टापेज़ के बाद आगे के लिए रवाना हुई थी। मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर घटित आग की इस घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। रेल कोच की आग ने देखते - देखते विकराल रूप धारण कर लिया। यात्रियों और रेल स्टॉफ की सतर्कता से कोच को अलग कर स्थानीय दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के कारण यह प्रमुख रेल मार्ग बाधित हो गया। इस मार्ग से गुजरने वाली अन्य यात्री गाड़ियों को नजदीकी रेल स्टेशनो पर रोकना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार प्रभावित ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में सुबह करीब 5:15 बजे लूणी रिछा–विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य बी-1 एसी कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। यात्रियों ने तत्काल टिकट चेकिंग स्टॉफ को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को रोका गया और तत्काल रतलाम कंट्रोल को जानकारी दी गई। रतलाम रेल मंडल प्रबंधक अश्विनी कुमार के साथ रेलवे अधिकारियों का सहायता दल तत्काल घटना स्थल की और रवाना हो गया। रेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित बी-1 कोच को ट्रेन से अलग कराया तथा ओएचई विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। 

मौके पर स्थानीय फायर लारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रभावित कोच के यात्रियों को उनकी आगे की यात्रा के लिए इसी यात्री गाड़ी के अन्य कोचों में समायोजित किया गया। रेल प्रशासन ने बताया की इन यात्रियों के लिए कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच जोड़े जाने की व्यवस्था की गई है। घटना के बाद रेल यातायात आग बुझाए जाने में लगे समय तक प्रभावित रहा। घटना के बाद इस मार्ग से गुजरने वाली 19020 यात्री गाड़ी को  शामगढ़ स्टेशन पर, 12416 यात्री गाड़ी को सुवासरा स्टेशन पर तथा 05017 को नाथु खेड़ी स्टेशन पर रोका  गया। 12472 स्वराज एक्प्रेस को भी शामगढ़ स्टेशन पर रोका गया। 22210 रेल गाड़ी को चौमहला पर खड़ा किया गया। इसी के साथ 01492 पुणे सोशल को मोड़क स्टेशन पर रोककर रखा गया। 

आग बुझाने के बाद में अप लाइन से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। रेल प्रशासन ने यातायात को सिंगल लाइन वर्किंग के माध्यम से चालू किया गया। इससे अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन जारी हो गया है। कोटा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया की रेलवे प्रशासन ने सजगता के साथ यात्रियों की समयबद्ध सुरक्षा सुनिश्चित की है। रेल प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नागदा, उज्जैन एवं रतलाम में हेल्प डेस्क लगाया है। Report: Rajesh Moonat, Ratlam. 

यात्रियों के लिए पेयजल भी नहीं था 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!