बिजनेस न्यूज डेस्क, 17 मई 2026: अमेरिका के एक शहर में एक छोटा सा दुकानदार सोशल मीडिया पर AI का उपयोग करके पछता रहा है। उसने पत्रकारों को अपनी कहानी सुनाई ताकि उसके जैसा कोई दूसरा दुकानदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शिकार ना हो सके, सावधान रहे।
Why I Used AI for Social Media: Shopkeeper Left Shocked by the Results
USA संयुक्त राज्य अमेरिका में Vermont राज्य का सबसे बड़ा शहर है Burlington. इसी शहर में Adam Jones की छोटी सी दुकान है। एक व्यक्ति पूरी दुकान की जिम्मेदारी नहीं उठा पाता। उसको किसी की मदद की जरूरत होती है। Adam Jones अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को तो आसानी से संभाल लेता था। प्रोडक्शन भी खुद ही करता था लेकिन सोशल मीडिया के लिए उसके पास समय नहीं था। वह जानता था कि सोशल मीडिया के बिना बाजार में बने रहना भी मुश्किल है। शुरुआत में कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स ने उसकी मदद की और उसके व्यापार में वृद्धि भी हुई लेकिन फिर स्टूडेंट्स की पढ़ाई पूरी हो गई और वह चले गए।
Adam Jones परेशान था और ऐसा ही कोई सरल रास्ता ढूंढ रहा था तभी उसे पता चला एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर, जिसके इंजीनियर दावा कर रहे थे कि उनका AI न केवल आदेश के अनुसार सोशल मीडिया पोस्ट और इमेज क्रिएट कर सकता था बल्कि उसके पास अपनी क्रिएटिविटी भी है और उसका उपयोग करके वह नए आईडियाज भी दे सकता है। Adam Jones खुश हो गया क्योंकि सोशल मीडिया पोस्ट और खास तौर पर इमेज क्रिएट करने में बहुत समय खराब होता था। उसने तत्काल AI सब्सक्राइब कर लिया।
Adam Jones अपने बड़े मजे से AI को कमांड देना शुरू किया और AI ने प्राप्त निर्देश और अपनी बुद्धिमत्ता के आधार पर पोस्ट एवं इमेज क्रिएट करके सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। सब कुछ बड़ा आसान और अच्छा लग रहा था लेकिन जब देखा तो ग्राहकों की प्रतिक्रियाएं लगातार नेगेटिव थी। वह गूगल पर जाकर नेगेटिव स्टार रेटिंग कर रहे थे। उसने जब सोशल मीडिया चेक किया तो पता चला कि, AI को उसने अपनी दुकान के जो फोटो दिए थे, AI ने उनका बैकग्राउंड चेंज कर दिया था। जो उनके प्रोडक्ट के लिए पॉजिटिव नहीं बल्कि नेगेटिव था। सोशल मीडिया पर लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे और उसे "शेखचिल्ली" का रहे थे। (शेखचिल्ली का मतलब होता है ऐसा व्यक्ति जो ऐसी कल्पना करने लगता है, जिसका कोई आधार ही नहीं, जो किसी भी स्थिति में संभव ही नहीं)।
Adam Jones ने तत्काल सोशल मीडिया से अपनी सारी पोस्ट हटाई, अपने ग्राहकों से माफी मांगी और अब पत्रकारों को बुलाकर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहा है ताकि शहर के सभी लोगों को उसकी स्थिति स्पष्ट हो सके और लोग उसको माफ कर दें। वह बता रहा है कि जो कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ था, वह उसकी नहीं बल्कि AI की कल्पना थी। गुड न्यूज़ यह है कि लोगों ने उसकी ईमानदारी के कारण उसको माफ कर दिया है और उसकी दुकान से प्रोडक्ट खरीदने वाले एक बार फिर उसको फाइव स्टार रेटिंग देने लगे हैं।
The Objective of News
हम यह कहानी इसलिए बता रहे हैं क्योंकि भारत में भी बिल्कुल ऐसी ही स्थित है। करोड़ दुकानदार (प्रोडक्शन से लेकर सेल्स तक) अकेले ही अपनी दुकान का पूरा काम करते हैं। सोशल मीडिया भारत में भी इतना ही इंपॉर्टेंट हो गया है। अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए, अपनी दुकान से ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए और कई बार नाराज ग्राहकों के गुस्से का सामना करने के लिए, सोशल मीडिया पर जाना पड़ता है। यदि इस महत्वपूर्ण काम को AI के भरोसे छोड़ दिया तो "डब्बा गोल" भी हो सकता है।

.webp)