NEET पेपर लीक कांड के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 मई 2026
: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा स्टेटमेंट जारी किए जाने के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा NEET पेपर लीक कांड के विरोध में प्रदर्शन किया गया। 

Congress Protests in Bhopal Against NEET Paper Leak Scandal

पूर्व विधायक श्री पीसी शर्मा ने बताया कि, नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। युवाओं के सपनों के साथ हो रहे अन्याय एवं परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में आज भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मशाल जुलूस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में अपना विरोध दर्ज कराया। यह संघर्ष केवल एक परीक्षा का नहीं, बल्कि देश के युवाओं के विश्वास, परिश्रम और भविष्य की रक्षा का है।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बन्धु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने बताया कि, नीट परीक्षा पेपर लीक में मोदी सरकार ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया। आज इसके विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!