पटवारी ने घूसखोर तहसील कर्मचारी को पकड़वाया

Updesh Awasthee
जबलपुर। रिश्वतखोरी के मामलों में अभी तक पटवारियों के खिलाफ ही ट्रेप और छापेमारी की कार्रवाईयां होती थीं लेकिन सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी की शिकायत पर शहपुरा तहसीली कार्यालय में पदस्थ कानूनगो को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। जीपीएफ का पैसा जारी करने के नाम पर पटवारी से कानूनगो ने रिश्वत मांगी थी। जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की।

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि तहसीली कार्यालय शहपुरा में पदस्थ पटवारी अशोक सिंह ने शिकायत दी थी कि उसने पारिवारिक जरूरतों के कारण अपना जीपीएफ का पैसा निकालने का आवेदन दिया था। लेकिन कार्यालय के कानूनगो अधिकारी सुरेश राय फंड का पैसा रिलीज करने के एवज में उससे एक हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस अशोक सिंह की शिकायत पर जांच करने के बाद सोमवार को तहसीली कार्यालय शहपुरा पहुंचीं, जहां जैसे ही अशोक सिंह ने सुरेश राय को रिश्वत के एक हजार रुपए दिए उसे ट्रेप कर लिया गया। सुरेश राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ये है कानूनगो का काम
तहसीलदार और पटवारियों के बीच में ये पद बनाया गया है। जिसका काम पटवारियों के सर्विस बुक का रिकार्ड रखना और उसमें सुधार करना होता है। कानूनगो के जरिए ही वेतन, भत्तों से लेकर पेंशन आदि से जुड़े कार्य भी इन्हीं के जरिए पूरे किए जाते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!