माफिया को परेशानी ना हो इसलिए सरकारी स्कूल का स्थान बदल दिया

Updesh Awasthee
बलवीर सिंह/ग्वालियर। खनन माफिया शासन पर कितना भारी है, इसका अंदाजा एक प्राथमिक स्कूल के स्थान बदलने से लगाया जा सकता है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने बिलौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा के विद्यार्थियों को गिट्टी क्रेशरों की धूल से बचाने के लिए स्कूल 500 मीटर दूर बनाने का आदेश दिया था, लेकिन माफिया के दवाब में राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्कूल को बच्चों की पहुंच से ही दूर कर दिया गया।

गांव से स्कूल को 1.5 किलो मीटर दूर कर दिया है, जिससे डेढ़ साल में 120 बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है। वर्तमान में 3 से 4 बच्चे स्कूल में आ रहे हैं। बिलौआ स्थिति खादानों के बीच शासकीय प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा बना हुआ था। इस स्कूल में कल्याणपुरा व नकरापाठा के करीब 125 बच्चे पढ़ने आते थे।

क्रेशरों से हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए रहवासियों ने एनजीटी में पिटीशन दायर की थी, जिस पर एनजीटी ने स्कूल शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। स्कूल दूर बनने पर ग्रामीण फिर एनजीटी पहुंचे। एनजीटी ने खनिज अधिकारी से दूरी नपवाई तो पाया कि स्कूल लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!