भोपाल में 4 लड़कों ने किया युवती से गैंगरेप

Updesh Awasthee
भोपाल। बैरसिया के पास एक गांव की युवती से गांव की ही सरपंच के देवर ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पहले बैरसिया और फिर भोपाल के कटारा हिल्स में ज्यादती की। उसे सुबह बैरसिया बस स्टैंड के पास छोड़कर वे फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक बैरसिया तहसील के पास चौहाया गांव के अरविंद साहू नामक ग्रामीण की पत्नी सरपंच है और उसका देवर अमित साहू है। अमित गांव की ही युवती को सोमवार की शाम को अपने साथ बैरसिया ले आया और वहां उसे बैरसिया का अरविंद जाट मिला। दोनों युवती को तरावली ले गए और वहां उसके साथ ज्यादती की।

अमित व अरविंद युवती को फिर भोपाल लेकर आए और यहां निशातपुरा में उन्होंने अपने दो दोस्तों काशीराम साहू व मोनू चौहान को साथ लिया। यहां से वे कटारा हिल्स पहुंचे जहां काशीराम व मोनू ने युवती के साथ ज्यादती की। आज सुबह युवती को अमित ने बस स्टैंड पर छोड़ दिया और वहां से भाग गया। पीड़ित युवती अपने ताऊ के साथ पुलिस थाने पहुंची जहां उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके आधार पर पुलिस ने अमित साहू को हिरासत में ले लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!