जेल से छूटते ही हार्दिक पटेल की शादी करवा देंगे

Updesh Awasthee
अहमदाबाद। पटेल और पाटीदार आरक्षण आंदोलन के लोकप्रिय नेता हार्दिक पटेल जल्द ही सिंगल से डबल हो सकते हैं। अब उनके हाथ में आंदोलन की ध्वज की जगह किसी और का हाथ होगा। जी हां, यह बात सुनकर आप भी आश्चर्य में पड़ गए होंगे। दरअसल हार्दिक के परिवार द्वारा कहा गया है कि हार्दिक के जेल से छूटते ही उनका विवाह हो जाएगा। हार्दिक पटेल फिलहाल राजद्रोह के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में परिवार द्वारा कहा गया है कि उनका विवाह उत्तरी गुजरात में स्थित उनके गृहनगर विरामगम की किन्जल पटेल से होगा। दरअसल परिवार हार्दिक की सगाई को लेकर उत्साहित है। उनका कहना था कि हार्दिक जेल से जैसे ही छूटकर आए तो दोनों की सगाई हो जाए और दोनों का विवाह भी हो जाए। हार्दिक की भावी पत्नी किंजल हार्दिक का बड़ा सम्मान करती हैं वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!