नोएडा में चल रही है लड़कियों की नीलामी, पुलिस चुप

Updesh Awasthee
नोएडा। ओमीक्रोन थ्री सेक्टर में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। सेक्टर वासियों का आरोप है कि सेक्टर में बने एक घर में लड़कियों की खरीद फरोख्त हो रही है। कुछ दिनों पहले भी एक कार में भरकर लड़कियां लाई गईं थी। कुछ लोग बोली लगा रहे थे। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ओमीक्रोन थ्री निवासी महिला ने रविवार को पुलिस को फोन कर सूचना दी कि ए ब्लॉक के मकान से लड़की के चिल्लाने की आवाज आ रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर को 4-5 लड़कियां, युवक, दो स्कॉर्पियो कार और एक छोटा हाथी मिला।

पुलिस ने सभी को अपने साथ चलने के लिए कहा लेकिन बाद में रास्ते से ही सभी को छोड़ दिया गया। सेक्टरवासियों ने आरोप लगाया है कि सेक्टर में पिछले पांच दिनों से ऐसा ही कुछ चल रहा है। प्रतिदिन गाडिय़ों में अलग-अलग उम्र की लड़कियों को लेकर घर आते है और उनकी बोलियां लगाई जाती है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम भेजकर जांच की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!