मस्जिद में चल रहे थे देशविरोधी भाषण, मुसलमानों ने पकड़ाया

Updesh Awasthee
छतरपुर। जिले के नौगांव में रविवार की शाम पीपरी मस्जिद से पुलिस ने 9 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि वे लोग मस्जिद में देश विरोधी उपदेश दे रहे थे। ये सभी संदिग्ध दिल्ली और भोपाल से आए हैं।

पुलिस को शिकायत मिली कि पीपरी में स्थित पिपरी मस्जिद में रविवार की शाम बाहर से आये कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी किस्म के लोगों द्वारा नमाज के बाद बच्चों और युवाओं को मजहब के नाम पर देश विरोधी गतिविधियों का पाठ पड़ा रहे थे| जिसका कुछ युवाओं द्वारा विरोध किया गया और उन युवाओं ने घर जाकर पूरी बात परिजनों को बताई।

संदिग्धों ने स्थानीय लोगों पर फेंके पत्थर
स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने मस्जिद जाकर बाहर से आए लोगों के विचारों का विरोध किया। इससे संदिग्धों ने मस्जिद के ऊपर से लोगों के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। जवाब में लोगों ने उनके ऊपर भी पथराव शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। पिपरी में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विवाद के बीच मस्जिद के अन्दर घुसकर संदिग्धों को पकड कर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आधे कट्टरपंथी मौक़ा पाकर मस्जिद से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 9 लोगों को पकड़ा।

पकड़े गए संदिग्धों में सवाउद्दीन, उमरे अजीज भोपाल के हैं। वहीं अमीरुद्दीन सिद्दीकी दिल्ली का है, जबकि शेर खान, सलीम अंसारी, इलयास अहमद, मुम्सादुल्ला, इरफ़ान, अरशद नौगांव के निवासी है। थाना प्रभारी म्रगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मस्जिद से पकडे गए सभी नौ संदेहियों को समाज के लोगों की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। पकडे गए संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!