अजान शुरू होते ही मोदी ने भाषण रोका

Updesh Awasthee
पश्चिम बंगाल। चुनावी जनसभा में तृणमूल कांग्रेस और वाम मोर्चा की नीतियों पर बरसने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण उस समय रोक दिया, जब पास की मस्जिद से अजान की आवाज आने लगी. पश्चिम मिदनापुर जिले में यहां के बीएनआर मैदान पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार के दौरान मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. जैसे ही अजान शुरू हुई, उन्होंने अपना भाषण रोक दिया और अजान खत्म होने की प्रतीक्षा की.

मैदान पर मौजूद हजारों लोगों ने उनसे बोलने का आग्रह किया, लेकिन मोदी ने हाथ के इशारे से उनसे शांत रहने को कहा. भाषण शुरू करने पर उन्होंने कहा, "क्षमा करें, अजान हो रही थी. मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से किसी की इबादत में खलल पड़े. इसलिए मैं कुछ मिनट के लिए रुक गया." इसके बाद अपने भाषण में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और वाम मोर्चा पर बंगाल को तबाह करने का आरोप लगाया. 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!