स्वाइन फ्लू से LNCT के चेयरमैन की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। एलएनसीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन और समाजसेवी सुरेश कुमार चौकसे (65) की बुधवार देर रात स्वाइन फ्लू से मृत्यु हो गई। वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में तीन सप्ताह से भर्ती थे। इस सीजन में भोपाल में स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत है।

चौकसे के भतीजे अनुपम ने बताया कि 13 दिसंबर को उन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर 14 दिसंबर को बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 24 दिसंबर को उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर रात उनका निधन हो गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!