आगर मालवा। पुलिस देशभक्ति और जनसेवा के साथ-साथ गौ-भक्ति कर एक अनूठी मिसाल पेश कर रही है. यहां की पुलिस गाय के बछड़े 'लालू' को पाल रही है.
जिले के सुसनेर थाने में इन दिनों एक गाय का नन्हा सा बछड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस इस बछड़े को मां की तरह पाल रही है. उसे बोतल से दूध पिला रही है और थाने में अपने पास सुला रही है. यही नहीं, कपकपाती ठंड से बचाने के लिए बछड़े पास हीटर तक लगाया गया है.
हेड कांस्टेबल दरबार सिंह ने बताया कि, थाने के आसपास ग्राउंड में पिछले कई वर्षो से नगर में घूमने वाली गायें बैठी रहती हैं. इन गायों को पानी से लेकर चारे की व्यवस्था तक कई बार थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा की जाती है. इन्हीं में से कुछ दिनों पहले थाना परिसर में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया. जन्म देने के बाद से ही गाय ने बछड़े को नहीं अपनाया और उसे सींगों से मारने में लगी थी.
गाय के दुत्कारने के बाद थाना बना
थाने में मौजुद कुछ पुलिसकर्मियों ने जब इस दृश्य को देखा, तो उन्होंने तुरंत उस गाय से बछड़े को बचाया. बाद में पूरे थाने के पुलिसकर्मियों ने बछड़े का नाम लालू रख दिया और जिम्मेदारी से उसे पालने का निर्णय लिया.
