घटिया हाईटेंशन लाइन टूटी: कई घर खाक

Updesh Awasthee
शाजापुर। कमीशनखोरी के चलते खरीदी गई घटिया हाईटेंशन लाइन शुजालपुर इलाके में के अचानक टूटकर गिर जाने से तीन महिलाएं झुलस गईं और कई घर जलकर खाक हो गए. घायलों को अस्पताल रैफर किया गया है और आग पर दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी हैं.

जानकारी के मुताबिक, शुजालपुर इलाके के भीमपुरा में गुरूवार दोपहर अचानक बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटकर झोपड़ियों और पक्के मकानों पर जा गिरी. जिसकी चपेट में आने से तीन महिलाएं झुलस गईं. वहीं, कई कच्चे मकानों में आग लग गई. जिसे ग्रामीणों ने बमुश्किल बुझाया.

घटना के बाद मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों की गुस्सा का सामना करना पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें 3 कर्मचारी घायल हो गए. ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दिनों से बिजली की लाइन को रहवासी इलाके से दूर करने की शिकायतें की जा रहीं थीं, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हो गया.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!